Farrukhabad Kannauj News: मानदेय बढ़ाने को आशाओं ने दिया ज्ञापन
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सीएचसी बरौन की आशा और आशा संगिनी ने चिकित्सा अधीक्षक को मानदेय बढ़ाने की प्रार्थना पत्र पेश किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और काम के दबाव के कारण मौजूदा मानदेय अपर्याप्त है। वार्निंग दी गई कि मांगे पूरी न होने पर वे कार्य बहिष्कार करेंगी।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन की आशा और आशा संगिनी ने चिकित्सा अधीक्षक को मानदेय वृद्धि के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। वर्तमान में सरकारी काम का दबाव, प्रशासनिक पेचीदगियां और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मौजूदा मानदेय अत्यंत अपर्याप्त है। आशाओं ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए। चेतावनी दी है कि यदि मांग पर उचित विचार नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होगी। उपमा मिश्रा, श्यामा देवी, नीता देवी, रेखा, श्यामवती आदि रही।

