ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअगले सप्ताह अंत्योदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की उम्मीद

अगले सप्ताह अंत्योदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की उम्मीद

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कुछ कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम कासगंज से विंडो...

अगले सप्ताह अंत्योदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की उम्मीद
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 02 Nov 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कुछ कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम कासगंज से विंडो निरीक्षण कर ट्रेक की हकीकत को परखते हुए यहां तक पहंुचे थे। डीआरएम ने बताया कि अंतोदय एक्सप्रेस के स्टापेज का आदेश हो चुका है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह फर्रुखाबाद से टिकट मिलने लगेगी। वहंीं मालगोदाम पर चल रहे निर्माण कार्य को उन्होंने ओवरब्रिज पर जाकर देखा। बोले लो लेबल नहीं हो पाएगा। इंजीनियर अश्वनी तिवारी से उन्होंने जानकारी की। कहा कि ट्रेक सीधा कर दो तो इस पर इंजीनियर ने कहा कि ब्लाक लेना पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि इसमे कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इंजीनियर ने उन्हें इस क्षेत्र की पूरी स्थिति की जानकारी भी दी। इसके बाद डीआरएम पांच नंबर प्लेटफार्म पर पहुंंचे और शौचालय को देखा। यहां व्यवस्था खराब थी। इस पर उन्होंने इसे सुधार करने के निर्देश दिए। बुकिंग विंडो को भी देखा। इस बीच अनूप मिश्रा यहां पहुंच गए। कहा कि व्यापारियों को रैक नहीं मिल पा रही है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दो रेकें दे दी गई है। एक रह गई है उसे दे दिया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआरएम ने बताया कि 2019 तक इलैक्ट्रिक का कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि मार्च से ट्रेनें दौड़ने लगेगीं। उन्होंने बताया कि कासगंज से फर्रुखाबाद तक का निरीक्षण किया गया है। ट्रेनां की रफ्तार धीमी थी। इसका कारण था। करीब 25 हजार स्लीपर खराब थे इसमें 15 हजार बदल चुके हैं। ट्रेनों की रफ्तार अब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। पूर्व में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इससे पहले व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बाबी ने कहा कि टिकट विंडो पर भीड़ अधिक रहती है इसलिए यहां व्यवस्था की जाए तो डीआरएम ने कहा कि लोग मोबाइल एप को लेकर जागरूक हों और आसानी से टिकट लें। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक रेनू के अलावा अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे। डीआरएम के चले जाने पर अधीनस्थों ने राहत की सांस ली।

बेंच टूटने पर मचा हड़कंप

डीआरएम जब प्रतीक्षालय के पास पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे कि इस बीच उनके पीछे बेंच पर अन्य अधिकारी भी बैठ गए। अधिक लोगों के बैठने से बेंच टूट गई इससे हड़कंप मच गया। हालांकि किसी के चोट नहीं लगी। स्टेशन पर काफी देर तक इसको लेकर चर्चा तेज रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें