
खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, मेहनत ही सफलता की कुंजी
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार से
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “ऊर्जा-2025” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट से हुई, जिसमें उन्होंने कुलाधिपति को सलामी दी। इसके पश्चात जोश और उत्साह से भरा मशाल जुलूस निकाला। कुलाधिपति डॉ अनार सिंह ने फीता खोलकर ऊर्जा-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जिससे जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे यह सदैव ध्यान रखें कि उनका प्रथम लक्ष्य शिक्षा और ज्ञानार्जन होना चाहिए।
कहा कि लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। जब विद्यार्थी अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को दृढ़ता से प्राप्त कर लेते हैं, तभी खेलकूद जैसी गतिविधियां उनके व्यक्तित्व को और अधिक निखारती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने, अनुशासन बनाए रखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कुलाधिपति डॉ अनार सिंह ने कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र के साथ कैरमबोर्ड तथा शतरंज खेलकर खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुवात की। इससे पूर्व कुलाधिपति , कुलपति , कुलसचिव रणजीत सिंह, उप कुलसचिव मानवेन्द्र सिंह, सहायक कुलसचिव हरिओम शुक्ला डीन डॉ अम्बरीश कुमार बाथम ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ विनायक किन्नाल, डॉ मानस रंजन देबता, डॉ नवीन बीवी, डॉ एवलिन जॉस, डॉ कुन्दन मिश्रा, डॉ अनुपमा बल्लारी, डॉ सुनील राजपूत, डॉ अर्पिता नंदी, डॉ पियाली कुंडू, डॉ अर्जेन्द्र सिंह, डॉ अभिषेक गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मनीश शर्मा, नेहा सिंह, मनमोहन सिंह, मनीशा यादव, गोल्डी, विजय यादव, रामेन्द्र वर्मा आदि शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




