ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और एएनएम भी मुहिम में आगे आईं

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और एएनएम भी मुहिम में आगे आईं

ब्लाक को खुले में शौचमुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, एएनएम, आशा और मुख्य सेविकाएं भी आगे आ गई हैं। ब्लाक के कई गांव में कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने पहुंचकर महिलाओं को प्रेरित करने का...

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और एएनएम भी मुहिम में आगे आईं
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 06 Mar 2018 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लाक को खुले में शौचमुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, एएनएम, आशा और मुख्य सेविकाएं भी आगे आ गई हैं। ब्लाक के कई गांव में कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने पहुंचकर महिलाओं को प्रेरित करने का काम किया। उन्हें समझाया कि घर में शौचालय बनने के क्या फायदे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने ब्लाक के जिरघापुर और पसियापुर गांव में जाकर कार्यकर्त्रियों की ओर से चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया।

शमसाबाद ब्लाक के पंाच गांवो को भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खुले में शौचमुक्त होना है। यही वजह है कि यहां पर भी कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। ग्राम पंचायतों में निर्माण सामग्री डाली जा चुकी है। कार्यकर्त्रियां और मुख्य सेविकाएं अपने क्षेत्रों में जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं को मोटीवेट करने का काम कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पसियापुर और जिरघापुर में जाकर महिलाओं से बातचीत की। साथ ही कार्यकर्त्रियों को भी अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीपीओ ने बताया कि 9 से 12 मार्च के मध्य निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें