रात से दिन भर नहीं चलीं एंबुलेंस, कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लोहिया अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मी पूरी दमदारी के साथ एकत्र रहे। एंबुलेंस कर्मी सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मंाग पर अड़ गए। जबकि पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया कि मुख्य आरोपित को पकड़ लिया गया...
लोहिया अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मी पूरी दमदारी के साथ एकत्र रहे। एंबुलेंस कर्मी सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मंाग पर अड़ गए। जबकि पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया कि मुख्य आरोपित को पकड़ लिया गया है वह अपना कार्य शुरू करें तो इस पर वह नहीं माने। ऐसे में रात 10.30 बजे के बाद से गुरुवार को पूरे दिन एंबुलेंेस की सेवाएं ठप रहीं। सीएचसी, पीएचसी की ओर भी एंबुलेंस कर्मी नहीं गए। लोहिया अस्पताल परिसर में ही एंबुलेंस खड़ी कर दमदारी से प्रदर्शन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने एंबुलेंस कर्मियों से बात भी की। एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि उनकी झगड़े में दो एंबुलेंस टूट गई हैं। उनके साथी आदेश की हालत गंभीर है। उसे सैफई से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। ऐसे मेंे रात में ही एंबुलेंस कर्मियों ने साथी का इलाज कराने के लिए आपस में धनराशि भी एकत्र की। एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि सुबह को डीएम ने बात करने के लिए बुलाया था लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इस तरह से हमला हेागा तो कैसे काम किया जाएगा।
