Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsAdmission Opportunity for Classes 6 and 9 at Atal Residential School Kanpur
अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों को प्रवेश पाने का अवसर

अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों को प्रवेश पाने का अवसर

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - कते हैं आवेदन फर्रुखाबाद, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय बिल्हौर कानपुर में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने का छात्रो को अवसर दिया गया है। इसके लिए सहायक

Jan 02, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय बिल्हौर कानपुर में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने का छात्रो को अवसर दिया गया है। इसके लिए सहायक श्रमायुक्त, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बीएसए और डीआईओएस कार्यालय से आवेदन निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र वांछित अभिलेखों के साथ 31 जनवरी तक श्रम कार्यालय में जमा कराये जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। अटल आवासीय विद्यालय मे प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की गयी है इसमें निर्माण श्रमिक जिनके माता पिता पंजीकृत श्रमिक हैं और 31 दिसंबर 2025 को कम से कम तीन वर्ष की बोर्ड की सदस्यता पूरी कर चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे ही प्रवेश पा सकते हैं। वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए हैं और जिनका महिला बाल विकास कल्याण विभाग में पंजीयन है वह योजना के पात्र हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2014 से पहले ओर 31 जुलाई 2016 के बाद नही होना चाहिए। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद नही होना चाहिए। कुल सीटों में 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 फीसदी अनुसूचित जाति और दो फीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगी। सीबीएसई पैटर्न पर प्रदान होगी शिक्षा फर्रुखाबाद। सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त सह शैक्षिक आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा, यूनीफार्म, पाठ्य पुस्तकें, भोजन व छात्रावास की उपलब्धता है। बालक, बालिकाओं के लिए अलग अलग छात्रावास का इंतजाम है।