Farrukhabad Kannauj News: अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल
Farrukhabad Kannauj News: हादसों में चार घायल, हालत गंभीर कायमगंज।अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव चिलसरी निवासी संजीव, बरझाला निवासी सुखराम, नरसिंहपुर निवासी वृद्ध वीरें

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव चिलसरी निवासी संजीव, बरझाला निवासी सुखराम, नरसिंहपुर निवासी वृद्ध वीरेंद्र कुमार व जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव मान का नगला निवासी नेहा घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज हुआ। अधेड़ को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर
जहरीले सांप का कटना
कायमगंज।कम्पिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रामकुमार खेत पर काम कर रहे थे वहीं हरी घास में बैठे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे औऱ गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां उनका इलाज हुआ।
महिला का कीटनाशक पीना
महिला ने पिया जहर हालत गंभीर
कायमगंज।थाना क्षेत्र शमशाबाद के एक गांव निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बच्चे का गिरना
ऊंचाई से गिरकर मासूम गंभीर घायल
कायमगंज। क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी राजवीर का 3 वर्षीय पुत्र अर्जुन ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।


