मजदूर की मौत में तीन लोगों पर मुकदमा
फर्रुखाबाद में विभिन्न घटनाओं में लोग घायल हुए हैं। देवेश कुमार ने शमसाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें उसके पिता की मौत का जिक्र है। अनूप बाइक दुर्घटना में घायल हुए, जबकि सादिकपुर में आम तोड़ते समय एक युवक घायल हुआ। पारिवारिक विवाद और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना अंतर्गत गांव कुनिया गांव निवासी देवेश कुमार ने गांव के ही रामवीर, जयसिंह, दलवीर के खिलाफ शमसाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। देवेश के मुताबिक 16 मई को उसके पिता सुरेश को मकान का लिंटर तोड़ने के लिए अपने साथ लेकर आये थे। अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया जिससे पिता की मौत हो गयी। सड़क हादसे में घायल
कमालगंज में सड़क हादसा
कमालगंज। हरदोई के सवायजपुर के अनूप सोमवार को गदनपुर तुर्रा रिश्तेदारी में आये थे। दोपहर बाद वह अपने रिश्तेदार युवक के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। अनबोला गांव के पास उन्होंने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी और किसी से बातचीत करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक अन्य बाइक ने खड़ी बाइक में टक्क र मार दी इसमें अनूप घायल हो गये। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया।
आम तोड़ते समय युवक घायल
आम तोड़ते समय युवक पेड़ से गिरकर घायल
फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाने के सादिकपुर गांव में एक युवक आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उसका लोहिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सादिकपुर का कल्लू पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।उसका पैर अचानक फिसल गया जिससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया।
पारिवारिक विवाद
पारिवारिक विवाद में मारपीट
अमृतपुर। करनपुर दत्त गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट हुयी। इसमें एक महिला घायल हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। करनपुर गांव में युवक की ओर से दी गयी तहरीर में बताया गया कि भाई और उसकी पत्नी ने घर से बाहर गाली गलौज शुरू कर दिया था। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया था।
ट्रैक्टर की टक्कर
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिलाएं घायल
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गयीं। शमसाबाद के सुतहड़्ी गांव की बबली, संजू बाइक पर सवार होकर धर्मेंद्र के साथ जा रही थीं। शंकरपुर मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे तीनो लोग घायल हो गये । इनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुकान में आग लगाई
200 रुपये के विवाद में दुकान में आग लगाई
कमालगंज। महरूपुर रावी गांव में 200 रुपये के विवाद में पहले युवक से मारपीट की गयी फिर सड़क किनारे दुकान में आग लगा दी गयी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। महरूपुर रावी का ग्रामीण अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक युवक ने जेब से 200 रुपये निकाल लिये। इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसी दौरान दुकान में आग लगा दी गयी। सूचना पुलिस तक पहुंची । पुलिस ने जांच की। आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया।
महिला गायब
दवा लेने गयी महिला गायब
कमालगंज। दवा लेने गयी महिला अपने पति को चकमा देकर गायब हो गयी। थाने में इस मामले में सूचना दी गयी है। एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल आया था। महिला का पति पर्चा काउंटर पर व्यस्त था इसी बीच मौका पाकर ग्रामीण की पत्नी गायब हो गयी। ग्रामीण के मुताबिक जब पत्नी को फोन किया तो उसने वापस न आने की बात कही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


