कनपटी पर तमंचा सटाकर युवक को लूटा
बदायूं रोड पर मंगलवार की रात घर जा रहे एक युवक को बाइकर्स लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर लूट लिया। झाडियो में खींचने का प्रयास भी किया गया। गोली चलाकर लुटेरे भाग गए। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
बदायूं रोड पर मंगलवार की रात घर जा रहे एक युवक को बाइकर्स लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर लूट लिया। झाडियो में खींचने का प्रयास भी किया गया। गोली चलाकर लुटेरे भाग गए। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें बाइक का नंबर पुलिस को बताया गया है जिस आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बक्सपुर जैनापुर निवासी अरुण कुमार मंगलवार की शाम 8.45 बजे शहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बक्सपुर जा रहे थे। बदायूं रोड पर जमापुर और गौटिया के मध्य जब वह पहंुचे तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर अरुण की जेब से पर्स छीन लिया। जिसमें 800 से अधिक रुपएथे। इस बीच बदमाशों ने उसे झाड़ियों की तरफ खींचने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो लुटेरों ने गोली चला दी और फायर करते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितो को ढूंढने में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।