ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशघर के बाहर बैठे ग्रामीण को मारी गोली

घर के बाहर बैठे ग्रामीण को मारी गोली

रैगापुर गांव में शनिवार की रात घर क बाहर बैठे एक ग्रामीण को गोली मार दी गई इससे उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना का ेदेखते हुए पुलिस ने गांव मेें जाकर जानकारी की...

घर के बाहर बैठे ग्रामीण को मारी गोली
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 01 Nov 2020 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रैगापुर गांव में शनिवार की रात घर क बाहर बैठे एक ग्रामीण को गोली मार दी गई इससे उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना का ेदेखते हुए पुलिस ने गांव मेें जाकर जानकारी की जिस पर गोली चलाए जाने का आरोप है वह पुलिस की पकड़ से अभी दुूर है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापे भी मारे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है। रैंगापुर गांव निवासी सत्यपाल रात में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी गांव के एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोली सत्यपाल के क ोख के पास लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर वाले निकल आए। गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर आए जहां से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाने के इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि अभी घायल के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एक व्यक्ति नशे की हालत में था। उसी ने तमंचे से सत्यपाल पर गोली चला दी जिससे गोली लगने से सत्यपाल घायल हुए। उन्होंने बताया कि जिसने गोली चलाई उसकी तलाश की जा रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े