ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदर्द से तड़प रही प्रसूता को जीने के नीचे ही लिटाया

दर्द से तड़प रही प्रसूता को जीने के नीचे ही लिटाया

फर्रुखाबाद। संवाददाता डीएम की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अपनी कार्यशैली...

दर्द से तड़प रही प्रसूता को जीने के नीचे ही लिटाया
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 27 Sep 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

डीएम की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं ला रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला दर्द से रात भर कराहती रही। मगर उसका इलाज करने की जरूरत नहीं समझी गई। संवेदनहीनता की हद तो यह हो गई कि महिला को दर्द से कराह रही पीड़िता को जीने के नीचे लिटा दिया गया।

सीएमओ जब रविवार को पहुंचे तो पूरी जानकारी हुई। उन्होंने लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां पर शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने के बाद एक महिला को अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में पीड़ित महिला की इंट्री तो कर ली गई मगर उसके इलाज में किसी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। यही नहीं उसको अस्पताल मे बेड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर महिला को जमीन पर ही रात गुजारना पड़ा। रविवार को सीएमओ सतीश चंद्रा राजेपुर सरायमेदा के बाद सीधे सीएचसी पहुुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा। यहां उन्हें जानकारी मिली कि महिला को बेड उपलब्ध नहीं कराया गया तो उनका पारा गर्म हो गया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी से नाराजगी जताई और बेड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें