Farrukhabad Kannauj News: सजा बालाजी का दरबार, भजन पर झूमे लोग
Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज में अग्रवाल धर्मशाला में बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से 50वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पानीपत से आए गायक राजू हंस ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाजसेवी और नगर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। नगर के अग्रवाल धर्मशाला में बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से 50 वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या आयोजित की गई। दोपहर तीन से पांच बजे तक सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद भजन संध्या में पानीपत से आए गायक राजू हंस व उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबों दिया। कार्यक्रम में बाला जी महाराज का दरबार व झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पियूष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सीमा गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, राजीव गुप्ता व शंभू शरण अग्रवाल सहित अन्य भक्तों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, रीता गंगवार, उद्योगपति लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, रश्मि दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

