ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश43 मरीज हुए ठीक, 7 और निकले कोरोना पॉजिटिव

43 मरीज हुए ठीक, 7 और निकले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना का हमला जिले में और तेज हो रहा है। जहां 43 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं तो वहीं एक महिला समेत 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक सेना का कर्मी भी शामिल है। बीमारों को इलाज के लिए...

43 मरीज हुए ठीक, 7 और निकले कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 21 Jun 2020 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना का हमला जिले में और तेज हो रहा है। जहां 43 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं तो वहीं एक महिला समेत 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक सेना का कर्मी भी शामिल है। बीमारों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। स्वास्थ्य टीम बीमारों को लेकर पड़ताल करने में जुटी है कि कौन कौन लोग इनके संपर्क में आए हैं।

फतेहगढ़ के गीतापुरम कालोनी निवासी एक रिटायर्ड फौजी का बेटा 12 से 15 जून के बीच एटा जिले में रहा। जब वह घर आया और यहां पर उसकी तबियत बिगड़ी तो इस पर उसे सेना के अस्पताल में ले जाया गया। वहीं पर जांच कराई गई। शनिवार की देर रात जो रिपोर्ट आई उसमें रिटायर्ड फौजी का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर इसे इलाज के लिए बरौन के कोविड अस्पताल भेजा गया। इसी अस्पताल में एक सेना कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित राजस्थान के जयपुर का निवासी है। 3 जून को जयपुर से लौटा था। बाद में सेना के अस्पताल में ही रखा गया। प्रशासन की ओर से जो सूचना दी गई है उसमें बताया गया है कि इस सेना कर्मी को उच्च अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा। शहर के बजरिया बड़ा खेल निवासी एक व्यक्ति घर में ही बीमार पड़ गया। पहले परिजनों ने निजी डॉक्टर को दिखाया। इसके शरीर में सूजन, खून की कमीं, फेफड़ों में इनफेक्शन है। जब आराम नहीं मिला तो 17 जून को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे आईसोलेशन वार्ड मेें रखा गया। जांच रिपोर्ट में यह भी पॉजिटिव पाया गया। शमसाबाद विकास खंड के सुतहड़ी गांव निवासी एक महिला पूर्व में दिल्ली से इटावा और फिर बस से यहां आई। नवाबगंज के सेंेटर पर जांच को पहुंची। इसके बाद अपने घर चली गई। रात में जो रिपोर्ट आई उसमें यह महिला भी पॉजिटिव पाई गई।

इसी विकास खंड के रजलामई गांव का एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। 13 जून को यह घर लौटा। इसके परिवार में पांच सदस्य हैं। अब इनका भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी एक युवक गुजरात के बड़ौदा में था वहां से लौटा। तबियत खराब हुई तो लोहिया में इलाज को पहुं्रचे। इस पर इसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 102 हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें