भीषण गर्मी में बिजली शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के मद्देनजर, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता किसी भी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9412719627 पर दे सकते हैं।

फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद में संचालित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने, फाल्ट और अन्य शिकायतों को तत्काल दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आगरा मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। उपभोक्ता किसी भी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9412719627 पर दे सकते हैं। विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में लापरवाही न बरती जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


