ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशादी को 11 माह भी न बीते, नीतू को घर से भगाया

शादी को 11 माह भी न बीते, नीतू को घर से भगाया

शादी को 11 माह भी नही बीते थे। ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित कर नवविवाहिता को घर से भगा दिया। पीड़िता की मां की तरहीर पर पुलिस ने पति सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया...

शादी को 11 माह भी न बीते, नीतू को घर से भगाया
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 25 May 2020 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी को 11 माह भी नही बीते थे। ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित कर नवविवाहिता को घर से भगा दिया। पीड़िता की मां की तरहीर पर पुलिस ने पति सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी निवासी नीतू की शादी 27 जून 2019 को राजकुमार निवासी हजरतगंज थाना कंपिल के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में खूब दान दहेज दिया था। शादी के दो माह बाद पुत्री के जेठ विनोद व धर्मेन्द्र कुमार, पति राजकुमार, सास गुडडी देवी, ननद माधुरी व ज्योती जेठानी हेमलता आए दिन बाइक, सोने की जंजीर व अंगूठी की मांग कर प्रताड़ित करते लगे। अतिरिक्त दहेज न लाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी पर जब मायके वालों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया वह नही माने और पुत्री को घर से भगा दिया। नीतू की मां सपना की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें