ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोविड अस्पताल में 10 कोरोना पॉजिटिव का चल रहा इलाज

कोविड अस्पताल में 10 कोरोना पॉजिटिव का चल रहा इलाज

बरौन के क ोविड अस्पताल में कन्नौज जिले से दो और अपने शहर के प्रीतम नगला के एक मरीज को रविवार को भर्ती कराया गया। तीनो कोरोना पॉजिटिव का इलाज शुरू कर दिया गया है। यहां पर पहले से ही सात कोरोना पॉजिटिव...

कोविड अस्पताल में 10 कोरोना पॉजिटिव का चल रहा इलाज
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 31 May 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बरौन के क ोविड अस्पताल में कन्नौज जिले से दो और अपने शहर के प्रीतम नगला के एक मरीज को रविवार को भर्ती कराया गया। तीनो कोरोना पॉजिटिव का इलाज शुरू कर दिया गया है। यहां पर पहले से ही सात कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। बरौन के सीएचसी को कोविड अस्पताल का दर्जा दिया गया है। यहां पर मंडल स्तर के मरीज भेजे जा रहे हैं। आस पास के जनपदों के कोविड अस्पतालों में मरीजों का कोटा फुल होने के बाद यहां के बरौन अस्पताल को तैयार कराया गया। इस अस्पताल में कानपुर देहात का एक कोरोना पॉजिटिव पहले से ही भर्ती है। इसके अलावा तीन मरीज रविवार को यहां पर पहुंच गए। इसके बाद इस अस्पताल में कुल दस कोरोना पॉजिटिव पहुंचने का आंकड़ा पहुंच गया है। अस्पताल में 30 मरीजों को रखने की क्षमता है। वहीं अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। डॉक्टरों की सुविधा के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की हर सहूलियत का ध्यान दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी अस्पताल को लेकर पूरी नजर रखे हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में अब दस कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को ही तीन मरीज यहां पर भर्ती कराए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें