किसान ने मौत को दी मात! 3 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा, दरांती के वार से बचाई अपनी जान

संवाददाता, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा में एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जब तेंदुआ उसे दबोचकर खेत में खींचने का प्रयास किया तो किसान ने हिम्मत दिखाते हुए भिड़ गया। दरांती से ताबड़तोड़ वार करने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। हालांकि इस संघर्ष में किसान के शरीर पर 22 गहरे जख्म मिले।

Farmer fights leopard for 3 minutes saves his life from sickle attack

UP News: यूपी के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चारा काट रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे दबोचकर खेत में खींचने का प्रयास किया। लेकिन किसान ने हिम्मत दिखाते हुए भिड़ गया और दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लगभग 3 मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में गंभीर रूप से युवक भी घायल हो गया उसके शरीर पर 22 गहरे जख्म आए थे। उधर, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर इंतेजाम अली गांव का है। जहां किसान इंद्रपाल सिंह सोमवार सुबह वह खेत पर चारा लेने गए थे। करीब सात बजे चारा काटते समय झाड़ियों से बाहर निकले तेंदुआ ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ उन्हें खींचते चारे के खेत में ले जाने लगा लेकिन इंद्रपाल हिम्मत जुटाते हुए तेंदुआ से भिड़ गए। खींचतान के बीच दोनों में करीब तीन मिनट तक संघर्ष चलता रहा। तेंदुआ पीछे हटकर उन पर झपट्टा मारता तो वह दरांती से उस पर जवाबी हमला कर देते। आखिर में तेंदुआ उन्हें जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में इंद्रपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। जिंदगी बचाने की इस जद्दोजहद में हुए संघर्ष में उनके शरीर तेंदुआ के हमले के 22 जख्म बन गए।

तेंदुआ के जाने के बाद खून से लथपथ इंद्रपाल गांव की तरफ भागे। गांव में जाकर उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए के हमले की सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई। परिजनों ने इंद्रपाल सिंह को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्राम प्रधान महेश कुमार ने वन विभाग को सूचना दे दी। वन क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार, उमेश कुमार व राम सिंह के नेतृत्व में टीम थोड़ी देर में ही गांव पहुंच गई।ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो इंद्रपाल सिंह के खेत के पास स्थित एक अन्य गन्ने के खेत में शावक मिला। इसके बाद विभाग ने जंगल में पिंजरा लगा दिया है। वन अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ मादा है, इसके चलते ही शावक को भी वहीं रखा गया है। दूसरी तरफ तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिलाओं और बच्चों के खेत और जंगल की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है।

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले में किसान घायल हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव सुल्तानपुर इंतजाम अली के जंगल में एक शावक भी मिला है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीणों को सतर्क करते जंगल की निगरानी कराई जा रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।