Hindi NewsUP NewsFaridpur bjp MLA Shyam Bihari Lal passed away after suffering heart attack he breathed his last at hospital in Bareilly
BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के बाद निधन, बरेली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के बाद निधन, बरेली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

संक्षेप:

फरीदपुर विधानसभा से विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। डॉक्टर श्याम बिहारी सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए थे।

Jan 02, 2026 08:20 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा से विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। डॉक्टर श्याम बिहारी सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए थे। बैठक के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। सांस लेने में दिक्कत होने पर श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में ही लेट गए। आराम न मिलने पर उन्हे पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर के तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर श्याम बिहारी फरीदपुर से दूसरी बार विधायक बने थे। पहली जनवरी को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल और आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी दुख जताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीते थे श्याम बिहारी लाल

फरीदपुर की सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ श्याम बिहारी लाल ने दूसरी बार जीत हासिल करके कीर्तिमान हासिल किया था। 2017 में डॉ. श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था। कहा जाता है कि आजादी के बाद से गठित हुई फरीदपुर की विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर विधानसभा का इतिहास बदल कर सपा प्रत्याशी को पराजित करके दूसरी बार 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें:यूपी में 12वीं के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

विधायक के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर सीएम योगी ने लिखा, माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |