शादी में गया था परिवार, चोर पार कर गए घर का सारा माल, वारदात के बाद ऐक्शन में पुलिस
यूपी के लखनऊ में बेखौफ चाेर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। काकोरी के मुजफ्फखेड़ा में ई-रिक्शा चाललक मो. राहिब परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। इस बीच घर का तालो तोड़कर घुसे चोर लाखों का माल समेट ले गए।
यूपी की राजधानी में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे बेखौफ चोरों ने काकोरी और वृंदावन कालोनी में दो घरों में धावा बोलकर नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। काकोरी के मुजफ्फखेड़ा में ई-रिक्शा चाललक मो. राहिब परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। इस बीच घर का तालो तोड़कर घुसे चोर लाखों का माल समेट ले गए। वहीं, वृंदावन कालोनी में पीजीआई के रेडियोथेरेपिस्ट एसके सेंथिल के घर से चोर 15 लाख के जेवर और नकदी पार कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस ऐक्शन में हैं।
काकोरी क्षेत्र के मुजफ्फरखेड़ा की है, जहां ई-रिक्शा चालक मो. राहिब के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार शादी में गया हुआ था। देर रात ढ़ाई बजे घर लौटने पर वारदात की जानकारी मिली। वह परिवार समेत रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। घर संभाला तो पता चला अलमारी से चोरों ने जेवर चोरी कर लिए। पहचान छुपाने के लिए चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में ने सीसी कैमरे खंगाल रही है।
वृंदावन योजना सेक्टर-16 में हुई, जहां पीजीआई के रेडियोथेरेपिस्ट एस.के. सेंथिल कुमार के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घर में सो रहे परिवार को चोरी की जानकारी नहीं हुई,सुबह जब बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी शुरू हुई तो पता चला कि चोर घर साफ कर चुके हैं। पड़ोसी के कैमरे में तीन संदिग्ध कैद हुए हैं। जिसमें कुछ लोग दीवार फांदते नजर आ रहे हैं।
ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी
कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के मैट्रो स्टेशन के पास की है। महिला गैंग ने ई-रिक्शे में बैठी प्रियंका त्रिपाठी का पर्स उड़ा लिया, जिसमें तीस हजार रुपए नगद, सोने की चेन, अंगूठियां और चांदी के कड़े थे। पंडित खेडा निवासी प्रियंका त्रिपाठी के अनुसार वह 24 अक्टूबर को अपने ससुराल जाने के लिए निकली थीं। इस बीच तीन अन्य महिलाएं रिक्शे में सवार थीं। महिला के अनुसार उनके पास बड़ा पर्स था। जिसमें एक छोटा पर्स रखा हुआ था, उसमें नगदी और गहने थे। पर्स चोरी हो गया था। वारदात के बाद महिला दिल्ली चली गई थी। वापस लौटने पर गुरुवार को कृष्णा नगर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें

