लव मैरिज से परिवार की बदनामी हो रही थी... फौजी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों का खुलासा

Feb 08, 2026 03:00 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, हाथरस
share

हाथरस के समदपुर में फौजी अखिलेश कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रेम विवाह से नाराजगी और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचकर आगरा-अलीगढ़ रोड पर गोली मारने की बात कबूली। पुलिस ने तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की।

लव मैरिज से परिवार की बदनामी हो रही थी... फौजी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों का खुलासा

हाथरस के समदपुर में फौजी अखिलेश कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने नामजदों को पकड़ने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूलते हुए बताया कि मृतक अखिलेश कुमार ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे हमारे परिवार की समाज में बडी किरकिरी/बदनामी हो रही थी । मृतक अखिलेश से हम लोगों को भी खतरा था, इसी रंजिश के कारण हम लोगों ने अपने भाईयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। जानकारी हुई कि जवान 5 फरवरी को हाथरस कोर्ट में किसी मुकदमे में तारीख पर आ रहा है । हम लोगों ने योजनानुसार रेकी कर आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हम लोगों ने जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचों और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद की है। हत्यारोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया। पांच फरवरी को बढ़ार चौराहे के पास सेना के जवान अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी समदपुर की हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरासाकर उस समय हत्या कर दी थी। जब दोपहर के वक्त जवान हाथरस न्यायालय से एक मुकदमे में तारीख करके अपने घर आगरा वापस लौट रहा था। मृतक की बहन डौली कुमारी ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामजदों व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड में शामिल नामजद हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया था।

पुलिस ने टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस, करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य सोर्स से महज 24 घंटे के अन्दर थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र आगरा अलीगढ रोड चन्द्रा फार्म हाउस के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमें में नामजद आरोपी बॉबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश चन्द्र व राजा उर्फ राहुल निवासीगण ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को कुरसंडा मोड के पास गोरी गोपाल ढाबा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा, 2 खोखा कारतूस 315 बोर और एक कार बरामद हुई।

पुलिस ने आर्मी जवान की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मुख्य आरोपियों को डर है कि अगर वह पुलिस की गिरफ्त में आया तो पुलिस के लगड़ा ऑपरेशन का शिकार हो सकता है। ऐसे में वह कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में लगा है। आरोपी कोर्ट न पहुंचे। इसके लिए पुलिस ने दीवानी कचहरी के बाहर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कोर्ट में आने वाले हर शख्स पर पूरी नजर रखे हुए है। पुलिस की कोशिश है कि मुख्य आरोपियों को किसी भी तरह से गिरफ्तार किया जाए।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |