मुलायम के करीबी रहे और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिवार को खाली करना होगा बंगला, अंतिम नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिवार को अब बंगला खाली करना होगा। नगर निगम ने आवास का आवंटन रद्द कर दिया है। भगवती के परिवार को सात दिन के भीतर मकान खाली करने का अंतिम नोटिस दिया गया है।

मुलायम के करीबी रहे और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिवार को खाली करना होगा बंगला, अंतिम नोटिस
मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिवार को अब बंगला खाली करना होगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिवर बैंक कॉलोनी में वर्षों से कब्जे में चल रहा नगर निगम का एक सरकारी बंगला अब खाली होने की कगार पर है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के नाम आवंटित आवास का आवंटन नगर निगम ने रद्द कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे भगवती सिंह के परिवार को अब बंगला खाली करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना जारी कर परिवार को सात दिन के भीतर मकान खाली करने का अंतिम नोटिस दिया है। तय समय में कब्जा न सौंपने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नगर आयुक्त के आदेश पर रद्द हुआ आवंटन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास संख्या डी-2/2 भगवती सिंह और राकेश कुमार सिंह के नाम आवंटित था। दोनों आवंटियों के निधन के बाद भी आवास पर परिवार का कब्जा बना हुआ है। मामले की समीक्षा के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने 14 सितंबर 2026 को आवंटन निरस्त करने के आदेश जारी किए। अधिकारियों का कहना है कि आवंटन की शर्तों तथा 26 जून 1978 के शासनादेश के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के रिकॉर्ड में मूल आवंटी के निधन के बाद आवास पर कब्जा बनाए रखने का कोई वैध आधार नहीं पाया गया।

सार्वजनिक सूचना जारी कर दी चेतावनी

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (रेंट) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में आवास से जुड़े सभी लोगों को एक सप्ताह के भीतर भवन खाली कर उसका कब्जा नगर निगम को सौंपने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

अवैध कब्जेदार मानकर होगी कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में मकान खाली नहीं किया गया तो वहां रह रहे लोगों को अवैध कब्जेदार माना जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम की संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि सार्वजनिक आवासों का उपयोग नियमानुसार हो सके। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने कहा नियमानुसार विधिक कार्रवाईकी गई।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुलायम के करीबी रहे भगवती सिंह के परिवार को खाली करना होगा बंगला, अंतिम नोटिस