Hindi NewsUP Newsfamily members would go out as soon as the teacher came to teach tuition student was raped several times by a relative
ट्यूशन पढ़ाने शिक्षिका के आते ही बाहर चले जाते थे घरवाले, छात्र के रिश्तेदार ने कई बार किया रेप

ट्यूशन पढ़ाने शिक्षिका के आते ही बाहर चले जाते थे घरवाले, छात्र के रिश्तेदार ने कई बार किया रेप

संक्षेप:

शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासी है और वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज पानी की टंकी के पास के बच्चों को ट्यूशन पढाने आती थी। घर पर बच्चे के रिश्तेदार राहुल शुक्ला आते जाते रहते थे। राहुल ने शादी करने का झांसा देकर कई बार दुराचार किया।

Mon, 6 Oct 2025 08:22 AMAjay Singh संवाददाता, सीतापुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्र के रिश्तेदार ने यौन शोषण किया फिर शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ कई बार दुराचार किया। पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षिका ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासी है और वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज पानी की टंकी के पास के बच्चों को ट्यूशन पढाने आती थी। घर पर बच्चे के रिश्तेदार राहुल शुक्ला पुत्र बिश्वनाथ शुक्ला निवासी ग्राम सुरेवा थाना महोली आते जाते रहते थे। पीड़ित के साथ राहुल शुक्ला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। एक महीने पहले राहुल शुक्ला ने चार लोगों की मदद से शादी करने का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। घर के लोग राहुल को मौका देकर बाहर चले जाते थे, जिसके बाद राहुल शुक्ला ने कई बार दुराचार किया और मोबाइल भी छीन लिया।

ये भी पढ़ें:गर्भवती से रेप, गर्भ में जुड़वा भ्रूण की मौत; महिला ने पति पर भी लगाया इल्जाम

वह जब भी शादी करने का दबाव बनाती तब आश्वासन देकर मामला टाल देते। अब विपक्षी गण शादी करना नहीं चाहते हैं। धमकी दे रहे है यदि कहीं रिपोर्ट करने की कोशिश की तो पीड़िता और उसके घर वालों को जान से मरवा कर गायब कर देंगे। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला अति गंभीर है इसकी गंभीरता से जांच और साक्ष्य एकत्र करने के लिए टीम का गठन किया गया है। दोषी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कई बार रेप के बाद लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश, वायरल की गंदी फोटो

महिला से कथित डाक्टर ने किया दुष्कर्म

वहीं सीतापुर के ही लहरपुर नगर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में एक कथित डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप महिला मरीज़ द्वारा लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नगर क्षेत्र में पांच सितम्बर को पीड़िता की तबीयत खराब होने पर दवा लेने नगर क्षेत्र में हरगांव रोड़ पर स्थित हॉस्पिटल में गई थी। जहां मौजूद कथित डॉक्टर के द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो भी बना लिया।

धमकी दी कि यदि कही बताया या पुलिस को सूचना दी तो तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। आरोप है कि विपक्षी अपराधिक प्रवृत्ति और राजनीतिक पहुंच रखने वाला व्यक्ति है। पैसों के दम पर सब कुछ खरीद लेने की भी धमकी देता था। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |