Hindi NewsUP Newsfamily members shocked to find their daughter in a objectionable condition with her boyfriend beat her to death
बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में देख बौखलाए घरवाले, पीट-पीटकर ले ली जान

बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में देख बौखलाए घरवाले, पीट-पीटकर ले ली जान

संक्षेप:

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने घायल दीपक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Jan 11, 2026 11:25 pm ISTAjay Singh कार्यालय संवाददाता, जैथरा (एटा)
share Share
Follow Us on

यूपी के एटा में देर रात जैथरा के एक गांव में रविवार रात घर में ही प्रेमी के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाए घरवालों ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल था। उसने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने उसे भर्ती कराया था। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात को दीपक अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। इसकी भनक युवती के परिजनों को हुई तो वो पहुंचे तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसी समय युवती के परिजनों ने चोर-चोर का शोर कर दोनों पर ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:VIDEO: आगे-आगे सांसद पीछे-पीछे पुलिस, रोके जाने पर हाइवे पर दौड़ पड़े चंद्रशेखर

चोर होने की शक में गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहां पर जाकर तो वह युवक दीपक था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक को घायल अवस्था में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:VIDEO: बृजभूषण शरण सिंह अचानक मुंह के बल गिरे, सुरक्षा कर्मी रह गए हक्के-बक्के

क्या बोली पुलिस

एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जैथरा क्षेत्र में युवती के परिवार के लोगों ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दोनों लाठी डंडों से हमला कर दिया है। इसमें युवती की मौत हो गई है। युवक घायल है। प्रेमिका के परिजनों ने पूछताछ की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |