परिवार ही असली धन: योगी की सीख, 'विवाद नहीं, संवाद से सुलझाएं घर के झगड़े'

Ajay Singh संवाददाता, लखनऊ
share

सीएम योगी ने लोगों ने कहा कि पारिवारिक झगड़ों में पुलिस-प्रशासन की सहायता लेना अंतिम विकल्प ही होना चाहिए। परिवार से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सबसे अच्छा यही है कि घर के मामले घर में ही सुलझ जाएं। थोड़ा समझदारी से काम लेंगे तो परिवार बिखरने से बच जाएगा।

परिवार ही असली धन: योगी की सीख, 'विवाद नहीं, संवाद से सुलझाएं घर के झगड़े'

UP News: परिवार को समाज की सबसे बुनियादी इकाई कहा जाता है लेकिन आज के भौतिकतावादी दौर में शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता है जब पारिवारिक झगड़ों की खबरें मन न खराब कर देती हों। पति-पत्नी, भाई-भाई, पिता-पुत्र, मां-बेटा, सास-ससुर, जीजा-साला सहित शायद ही कोई रिश्ता ऐसे विवादों से अछूता रह गया हो। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के महत्व को लेकर एक बड़ी बात कही है। सीएम योगी ने परिवार को सबसे बड़ा धन बताया है। उन्होंने लोगों को घरेलू विवाद, झगड़े से नहीं बल्कि बातचीत से सुलझाने की सलाह दी है। सीएम योगी ने ये बातें सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतों को सुनने के बाद शिकायत लेकर आए लोगों से कहीं।

सीएम ने जनता दर्शन में आए हर नागरिक से मुलाकात की। सभी की शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए। इस दौरान कई शिकायतें पारिवारिक विवाद से जुड़ी आईं, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी को समझाया और कहा कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है। समझदारी से पारिवारिक मामले मिल-बैठकर सुलझाएं। विश्वास करिए, बिखरने के बजाय परिवार एकजुट हो जाएगा और वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक रहेगी।

Voice of UP

अंतिम विकल्प के तौर पर ही लें पुलिस-प्रशासन की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारिवारिक विवादों से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। फिर शिकायत लेकर आए लोगों ने कहा कि पारिवारिक झगड़ों में पुलिस-प्रशासन की सहायता लेना अंतिम विकल्प ही होना चाहिए। हमारे समाज में परिवार से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। सबसे अच्छा यही है कि घर के मामले घर में ही सुलझ जाएं। गलती परिवार के किसी भी सदस्य से हो सकती है, लेकिन थोड़ा समझदारी से काम लेंगे तो परिवार बिखरने से बच जाएगा। परिवार में थोड़ा झुकने से सम्मान कम नहीं होता। परिवार नाम की पूंजी को हर हाल में संभाल कर रखें। कोई भी दिक्कत है तो परिवार के बड़ों के साथ मिल-बैठकर हल करें। यदि किन्हीं कारणों से विवाद हल नहीं होता तो अंतिम विकल्प के रूप में शासन, प्रशासन या पुलिस की सहायता लें।

तत्परता और संवेदनशीलता से हो जन समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता व संवेदनशीलता के साथ कराया जाए। इसमें शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य है। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएं

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।