इस्लाम कबूल न करने पर परिवार की बेरहमी से पिटाई, विहिप-बजरंग दल ने थाने पर काटा बवाल

संवाददाता, कानपुर
share

कानपुर में धर्म परिवर्तन से इनकार करना एक परिवार को भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से लैस पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में धावा बोल दिया और पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। घटना से खफा बस्ती के लोगों ने हिन्दूवादी संगठनों ने थाने का घेराव करते हुए बवाल काटा।

Family brutally beaten for refusing to convert
कानपुर में धर्म परिवर्तन कराने से इनकार करने पर परिवार की बेरहमी से पिटाई

UP News: कानपुर के गुजैनी के रामगोपाल चौराहा कच्ची बस्ती में धर्म परिवर्तन से इनकार करना एक परिवार को भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से लैस पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में धावा बोल दिया और पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से खफा बस्ती के लोगों ने हिन्दूवादी संगठनों को जानकारी दी। विहिप और बजरंग दल के सैकडों कार्यकर्ताओं ने गुजैनी थाना घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। उधर, लापरवाही बरतने की गाज तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी। डीसीपी साउथ ने नाइट अफसर अवधेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। जबकि गुजैनी चौकी प्रभारी राम मनोहर पटेल और सिपाही दिलीप शर्मा को चौकी से हटा दिया। पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों में मुख्य आरोपित शीबू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मूलरूप से जालौन निवासी चालक सोनू पिछले 2 साल से पत्नी रीता और बेटे विशाल के साथ कच्ची बस्ती में रह रहे हैं। पत्नी रीता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले लोग काफी समय से परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर कई बार दूसरे समुदाय के लोगों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घर के पास धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने के विरोध पर सोमवार रात विवाद हुआ था। आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने की खुन्नस पाले करीब एक दर्जन लोगों ने घर में धावा बोल दिया और मारपीट की। पति सोनू और बेटे को बचाने के लिए वह बीच बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीटा गया। क्षेत्रीय लोगों के आने पर किसी तरह जान बची। धर्मांत

रण की जानकारी मिलते ही गुजैनी थाने में विहिप व बजरंग दल के सैकडों कार्यकर्ता पहुंच गए।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव किया और नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। थाना घेराव की सूचना पर नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कराया। नौबस्ता एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शमीम खान, शीबू, सोहेल खान, फुरकान, फारुख, जेबा समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीबू को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।

हम क्या करें...रात हो गई: चौकी इंचार्ज

रीता के मुताबिक, धर्म परिवर्तन से इनकार पर आस-पास रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग बदले की आग में झुलस रहे थे। उनकी धमकियों से परेशान होकर घर से निकलना बंद कर दिया था। सोमवार रात विवाद के बाद वह किसी तरह घर से निकलकर गुजैनी चौकी पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। आरोप है कि चौकी प्रभारी राम मनोहर पटेल ने कहा, हम क्या करें...रात हो गई अब घर निकलो, कल देखेंगे। चौकी इंचार्ज ने क्रास मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव भी बनाया। चौकी इंचार्ज की यह बात जैसे ही बस्ती वालों को पता चली तो वे भड़क गए और उन्होंने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी।

हल्की धाराओं में मुकदमे पर भड़के

धर्म परिवर्तन मामले में हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई बार गुजैनी थाने का घेराव किया। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंचा और पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायत की। मामले की जानकारी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार, सत्येंद्र द्विवेदी, विश्व हिंदू परिषद के रवि मिश्रा, बउवा दुबे, दीपू और हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक मयंक त्रिपाठी, सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, विशाल बजरंगी, विकास शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए।

आक्रोशित परिवार ने घर में बनी मजार तोड़ी

रामगोपाल चौराहा के पास वरुण विहार कच्ची बस्ती में मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित परिवार ने घर में बनी मजार को तोड़ दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि, घर में उनकी मर्जी के बगैर मजार बनवाई गई थी। रामगोपाल चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में धर्मांतरण के आरोप को लेकर करीब पांच साल पहले साल 2021 में भी इसी तरह बवाल हुआ था। उस समय भी मामले को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। 11 अगस्त 2021 को धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर रिक्शा चालक अशरफ अहमद ने मारपीट का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsइस्लाम कबूल न करने पर परिवार की पिटाई, विहिप-बजरंग दल ने थाने पर काटा बवाल