Hindi NewsUP NewsFake IAS officer caught at Nepal border was on his way to gamble at a casino
सीमा पर पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, कैसीनो में जुआ खेलने के लिए जा रहा था नेपाल

सीमा पर पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, कैसीनो में जुआ खेलने के लिए जा रहा था नेपाल

संक्षेप:

एसएसबी ने बहराइच जिले में भारत-नेपाल के रुपईडीहा सीमा पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहन से पड़ोसी देश में जाने की कथित रूप से कोशिश कर रहे फर्जी आईएएस अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Jan 13, 2026 08:38 am ISTPawan Kumar Sharma भाषा, बहराइच
share Share
Follow Us on

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बहराइच जिले में भारत-नेपाल के रुपईडीहा सीमा पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहन से पड़ोसी देश में जाने की कथित रूप से कोशिश कर रहे फर्जी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस उपाधीक्षक पहुप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा सीमा पर रविवार शाम साढ़े सात बजे हूटर बजाते हुए लाल-नीली बत्ती लगी एक कार में पांच लोग नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखनऊ सचिवालय में तैनात है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शंका होने पर एसएसबी, रूपईडीहा पुलिस और सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विस्तृत पूछताछ की तो मालूम हुआ कि इन पांचों में से ना तो कोई आईएएस अधिकारी है और ना ही वाहन पर लाल-नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत हैं। आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह, शुभम बाजपेई, अनमोल सिंह, सचिन सिंह और स्वप्नल सहाय के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:रवींद्र नाथ सोनी की तलाकशुदा पत्नी स्वाति तलब, 55 सवालों के देने होंगे जवाब

उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर सवार होकर सभी आरोपी जा रहे थे, वह धर्मेंद्र की पत्नी की कंपनी प्रिया एजेंसी के नाम पर लखनऊ में पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान आरोपियों स्वीकार किया कि वे नेपाल में कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.17 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस तथा पावर बैंक बरामद किए हैं।

नेपाल सीमा से कार में 18 किलो चरस की बड़ी खेप बरामद

उधर, महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहां चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार में छिपाकर रखी करीब 18 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से चरस कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पकड़ी गयी चरस की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ के करीब आंकी जा रही है। नेपाल सीमा से तस्करी कर भारत की सीमा में लाई गई चरस की बड़े खेप की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |