कलर प्रिंटर से नकली नोटों की छपाई; 500 के 23 नोट मिले, बहराइच में फेक करेंसी गैंग

sandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बहराइच
share

यूपी के बहराइच में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर और 500 के 23 नोट बरामद किए हैं। 

कलर प्रिंटर से नकली नोटों की छपाई; 500 के 23 नोट मिले, बहराइच में फेक करेंसी गैंग

यूपी के बहराइच जिले के थाना खैरीघाट पुलिस टीम ने नकली नोट छापने वालों को पकड़ा है। चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं उनके पास से कलर प्रिंटर व 23 अदद 500 के नकली नोट अन्य सामग्री बरामद हुई है। अभियुक्त 500-500 रुपए के नकली नोट छाप रहे थे। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 4 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं ।

नकली नोट छापने वाला गैंग गिरफ्तार

मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 4 व्यक्तियों हरिराम लोध पुत्र स्व बाकेलाल निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर, अर्जुन पुत्र हरिराम निवासी गुलरिहा जगतापुर, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी,सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी।

Voice of UP

500 रुपए के 23 नकली नोट मिले

बहराइच के पुलिस अधीक्षक विजयजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खैरिघाट इलाके में शुक्रवार और शनिवार की रात सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसी दौरान चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है। पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि वे कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते थे और फिर उन्हें बाजारों में खपाते थे।

छोटे-मोटे लेनदेन में इस्तेमाल करते थे

आरोपी नकली नोटों को असली जैसा दिखाने की कोशिश करते थे और छोटे-छोटे लेनदेन में इन्हें इस्तेमाल करते थे। ताकि किसी को शक न हो, खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार और दुकानों को निशाना बनाया जाता था। जहां जल्दी में लोग नोटों की बारीकी से जांच नहीं कर पाते। इस खुलासे के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गैंग कब से सक्रिय था और अब तक कितनी नकली करंसी बाजार में खपा चुका है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर गैंग हुआ खुलासा

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । पुलिस के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि जाली नोटों को छापने में कुछ अपराधी संलिप्त हैं। उनके लिए जाल फैलाया गया। और बड़ी कामयाबी मिल गई। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।