व्यापारियों ने भाजपा को दिया समर्थन
Ayodhya News - अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल के नेतृत्व में जिले के प्रमुख व्यापारियों के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एक बैठक आयोजित की। इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विकास की परियोजनाओं को लेकर विपक्ष केवल गुमराह कर रहा है। पिछले पांच साल में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं हुआ है। आगे भी नहीं होगा। सबकी राय को समाहित करते हुए ही विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जायेगा। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अयोध्या के व्यापारियों की आय में काफी वृद्धि हुई है। पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं को मूल भूत सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि पहले बसाने का काम होगा इसके बाद अन्य कार्य प्रारम्भ होगें। परन्तु इसके बाद भी विपक्ष लगातार लोगो के बीच केवल मनगढ़ंत बातों को फैलाकर गुमराह कर रहा है। जहां व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने जिले की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया। भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग व्यापारियों के बीच शंकाएं पैदा कर रहे है। उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है व्यापारी नाराज है। परन्तु उनकी मंशा सफल नहीं होगी। व्यापारियों को नाराज कहकर गुमराह करने का काम वह लोग कर रहे है जिनकी सरकार में व्यापारी रोने व चिल्लाने के लिए मजबूर था। इस अवसर पर भाजपा के अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व प्रमुख व्यापारियों नेताओं में कमल कौशल, विश्व प्रकाश रुपन, शैलेन्द्र सोनी रामू, रमेश जायसवाल, विकास अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी, नीरज जायसवाल, आकाश जायसवाल, मो सिराज, सुप्रीत कपूर, राममिलन विश्वकर्मा, मनोज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी नेता शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।