ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशवाहन की टक्कर से साइकिल सवार तीन लोग घायल

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार तीन लोग घायल

भेलसर/धर्मगंज। रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग कुढ़ासादात के पास अज्ञात...

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार तीन लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,फैजाबादSat, 13 Aug 2022 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भेलसर/धर्मगंज। रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग कुढ़ासादात के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।

रुदौली तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी छंगू (42) , उनकी पत्नी राजेश्वरी (40), एक वर्षीय बेटे अरविंद के साथ साइकिल से अपने घर से ससुराल जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंच कर चिकित्सक डॉ. अंजू जायसवाल से घायलों का हाल जाना व समुचित इलाज के व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें