ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअखिलेश के संदेश को घर-घर पहुंचाएं सपाई: गंगा

अखिलेश के संदेश को घर-घर पहुंचाएं सपाई: गंगा

स्वागत सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स अखिलेश पुन:...

अखिलेश के संदेश को घर-घर पहुंचाएं सपाई: गंगा
हिन्दुस्तान टीम,फैजाबादWed, 19 Jan 2022 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वागत

सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

अखिलेश पुन: बनेंगे मुख्यमंत्री: पवन

अयोध्या संवाददाता

सपा के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और समाजवादी महिला पेंशन 18 हजार वार्षिक होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इस संदेश को सपाई घर-घर पहुंचाएं।

यह बातें जिलाध्यक्ष यादव ने लोहियावा वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र यादव के स्वागत समारोह में कही। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि युवाओं की ओर आज पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों सहित यूपी के सभी जिलों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अमृत राजपाल, बलराम यादव, नंदू गुप्त, विजय यादव, राकेश यादव, घनश्याम यादव, प्रताप जायसवाल, आकिब खान, राशिद, सलीम घोसी, संटी तिवारी, रमेश यादव मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें