आजाद भारत की सबसे बड़ी पदयात्रा कर रहे राहुल : चौधरी
अयोध्या। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जब...

अयोध्या। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जब देश में दो भारत बनाने का प्रयास चल रहा है तो उसे जोड़ने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजाद भारत की सबसे बड़ी पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा इस देश की राजनीति में बड़े बदलाव का सबब बनेगी। इससे पहले उनका जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश में नफरत की खेती कर रही तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही । भाजपा के शासन में नमक से लेकर सभी घरेलू सामानों के दामों में भयानक वृद्धि कर दी गई है, बेरोजगारी अपने चरम पर है। श्री चौधरी ने कहा कांग्रेस को आगामी नगर निकाय के चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां करनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा फैजाबाद में नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं आरक्षण आने के उपरांत हम मजबूत प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह तथा राजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आपसी मनमुटाव भूलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पूर्व में फैजाबाद तथा अयोध्या में कांग्रेस के चेयरमैन जीत चुके हैं अबकी बार भी हम लोग पूरी ताकत लगाकर पार्टी प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा प्रवीण श्रीवास्तव ,सुरेंद्र सिंह सैनिक ,उमेश उपाध्याय, शिवपूजन पांडे, भगवान बहादुर शुक्ला ,सुधीर प्रदीप, प्रशांत पांडे, भीम शुक्ला, शैलेश शुक्ला, रामेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि पांडे धर्मवीर दुबे केसरी कुमार मिश्रा महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय , ओमप्रकाश सिंह, कर्म राज यादव, इंद्रसेन यादव, अशोक यादव, रामनारायण यादव, दिनेश चौधरी, आजाद रावत, सुनील पांडे ,राजकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, दिनेश शुक्ला, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी , दयाशंकर तिवारी, उषा कोरी महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस सविता यादव ,दयावती ,रामनरेश मौर्य, श्रीनिवास पोद्दार, रामनाथ यादव ,भरत यादव, रामनाथ बर्मा, अजीत शर्मा, परमानंद शुक्ला, निक्कू राम कोरी ,रामकरण कोरी, बृजेश रावत, अब्दुल हकीम, फ्लावर नकवी, चंचल सोनकर ,विजय पांडे, अनिल तिवारी, शैलेंद्र पांडे, शिवपूजन पांडे ,रविंदर कोरी, रोहित यादव, भोला यादव, उमर मुस्तफा ,बिलाल अंसारी, आदि मौजूद थे।
