अयोध्या: अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार
तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। बिहार का रहने वाला एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। सिलवासा, दादरा नगर हवेली से बिहार के लिए अवैध शराब ले जाई जा रही थी।...
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्या। Wed, 27 Jan 2021 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें
तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। बिहार का रहने वाला एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। सिलवासा, दादरा नगर हवेली से बिहार के लिए अवैध शराब ले जाई जा रही थी। स्विफ़्ट कार से शराब बरामद की गई है। चार एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के, एक आधार कार्ड व रेजीमेंट कोर शाखा नेवी का पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। शराब तस्कर विक्रम कुमार मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। चेकिंग के दौरान पटरंगा पुलिस ने एनएच 28 पर अवैध शराब पकड़ी है।