Hindi NewsUP Newsअयोध्याAyodhya: Three injured in a horrific road accident condition critical
अयोध्या: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन घायल, हालत गंभीर

अयोध्या: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन घायल, हालत गंभीर

संक्षेप:

अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दशरथपुर के समीप मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए I घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे...

Aug 25, 2020 03:46 pm ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान टीम, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दशरथपुर के समीप मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए I घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया I इसमें एक घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया I 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

 कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत जेरुवा निवासी लगभग 30 वर्षीय पुनीत पांडेय पुत्र इंद्र प्रसाद पांडेय, 29 वर्षीय सूरज पुत्र उदयभान पांडेय व 15 वर्षीय कोमल पुत्री विमल पांडेय जरूरी काम के लिए रामपुर भगन गए हुए थे I काम निपटाने के बाद वापस घर जाते समय दशरथपुर मजरे गडरिया का पुरवा के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय आ जाने से जोरदार टक्कर हो गई I भीषण हादसे में पुनीत पांडेय के सिर में गंभीर चोटें आई है I  वहीं सूरज का सिर फट गया I पुनीत का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया I सूरज और कोमल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है I

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।