अयोध्या: युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

Jun 09, 2020 02:14 pm ISTDeep Pandey बीकापुर (अयोध्या) हिंदुस्तान संवाद,
share

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में मंगलवार की सुबह 19 वर्षीय अंजलि मौर्या ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौरे चौकी इंचार्ज...

अयोध्या: युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में मंगलवार की सुबह 19 वर्षीय अंजलि मौर्या ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौरे चौकी इंचार्ज एवं बीकापुर कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।

बीकापुर के कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत रामनगर निवासी शिवनाथ मौर्या की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी अंजली मौर्या शाम को भोजन करने के बाद कमरे में सो गई। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजन आवाज देकर बुलाए। जब कोई नहीं बोला तो दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा दुपट्टे के सहारे छत के कून्डे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा हत्या है या आत्महत्या। 19 वर्ष की छात्रा विनायक महाविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी।।
 

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।