ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या : लोकतंत्र सेनानी की संदिग्ध हालात में मौत, कुएं में मिला शव

अयोध्या : लोकतंत्र सेनानी की संदिग्ध हालात में मौत, कुएं में मिला शव

संदिग्ध हालात में एक लोकतंत्र सेनानी साधु चरण की मौत हो गयी है। उनका शव कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में मिला है।  कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोकतंत्र सेनानी साधु चरण कैंट थाना...

अयोध्या : लोकतंत्र सेनानी की संदिग्ध हालात में मौत, कुएं में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्याMon, 21 Sep 2020 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध हालात में एक लोकतंत्र सेनानी साधु चरण की मौत हो गयी है। उनका शव कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में मिला है।  कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लोकतंत्र सेनानी साधु चरण कैंट थाना क्षेत्र के मऊ यदुवंशपुर गांव में रहते थे। सोमवार की सुबह उनका शव कुएं से बरामद किया गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। कैंट थाना के एसएचओ विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि कुएं के पास ही साधु की चप्पल और चश्मा मिला है। वह पिछले एक सप्ताह से अवसाद में चल रहे थे। स्थानीय नागरिकों के अनुसार उन्होंने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की बात भी कही थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शहर में ही एक अलग जगह कमरा लेकर रहती हैं। जिन्हें सूचना देकर बुलाया गया है और आवश्यक छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें