अयोध्या: दलित युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर दे दी जान
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत असकरनपुर के मजरे पूरे बरइन का पुरवा निवासनी 18 वर्षीय दलित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत असकरनपुर के मजरे पूरे बरइन का पुरवा निवासनी 18 वर्षीय दलित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव की सुमन (18) पुत्री रामराज ने अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ की डाल पर अपने दुपट्टे से लटकर जान दे दी। जब सुमन काफी देर घर पर नहीं दिखी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान मृतका की मां को पेड़ से लटकती लाश मिली जिसे देख उसके होश उड़ गए। मां के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में लटकी युवती को नीचे उतारा किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के घर में उसकी मां व तीन बहने भी है। पिता रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहते है।
मृतका की मां सुरमना के अनुसार मृतका सुमन काफी दिनों से बीमार थी जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव,सिपाही राम प्रवेश व धीरज त्रिपाठी ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए घटना की सूचना उच्चाधिकारियो को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र व कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतका के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामराज की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर शव का पंचनामा कराकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते विधिक कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


