अयोध्या-111 किसानों को बांटा गया अंश प्रमाण पत्र
अयोध्या संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों को सोमवार को अंश प्रमाण पत्र...

अयोध्या संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों को सोमवार को अंश प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रखा, जिसमें लखनऊ में आयोजित लोक भवन में जनपद के 11 किसानों को प्रतिभाग करने का मौका मिला। जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 111 गन्ना किसानों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने अयोध्या जनपद को गन्ने का हब बनाने की वकालत की।
प्रदेश के गन्ना किसानों के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए उनको अंश प्रमाण पत्र देने का व्यवस्था की गई, जिसके लिए प्रदेश में 100 किसानों को बुलाया गया। लखनऊ के लोक भवन में 100 किसानों में 11 किसान अयोध्या जनपद के रहे, जिनको मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से अंश प्रमाण पत्र दिया। जिला पंचायत के सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के तीन सहकारी गन्ना विकास समितियों के 111 किसानों को प्रमाण पत्र देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि सभी अन्नदाता एवं किसान की आय दोगुना करना देश और प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसानों के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होने दिया जा रहा है, बल्कि किसानों को पारदर्शी करने के लिए सारे योजनाएं चलाई जा रही हैं|।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि अयोध्या गुड़ उत्पाद का अच्छा हब बन सकता है, जहां पूरी दुनिया के लोग आएंगे और वह यहां का प्रसिद्ध गुड़ लेकर जायेगे। इससे अयोध्या का नाम रोशन किया जा सकता है, जो किसान या समिति गुड़ की दुकान अयोध्या में करना चाहते हैं वह आकर हमें बताएं हम 10 दुकानें आवंटित करेंगे, जो किसान गुड़ की दुकान करेंगे और वह अयोध्या में होगी। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि यह कार्य गन्ना किसानों के हित में विगत कई दशकों से नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों के हित में सहकारी संस्थाओं में अपनी हिस्सेदारी की भावना के साथ समितियों के निर्वाचन में पारदर्शिता के अतिरिक्त संपत्तियों की तरह अंश धारकों की मृत्यु होने पर अंतरण की व्यवस्था तथा अंश प्रमाण पत्र के आधार पर ही नगद ऋण सीमा निर्धारित करने जैसे कार्य करके दिखाया है। यह हमारी सरकार की गन्ना किसानों के लिए अच्छी योजना है।
जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनके उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. शशिकांत यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान मसौधा चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार त्रिपाठी, केके यादव, शिव गोविंद सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक गन्ना विकास परिषद मसौधा रामप्रताप, सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा के सचिव मुकेश कुमार पांडेय, फैजाबाद सचिव सुनील कुमार वर्मा, गनौली के अनिल कुमार, गन्ना सुपरवाइजर दिलीप श्रीवास्तव, शारदा निषाद ,अशोक वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राहुल कुशवाहा, कपिलदेव सिंह, विजय कुमार सिंह, यादव, प्रगतिशील किसान काशीराम वर्मा, संजय वर्मा, ऋषिकेश वर्मा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
