ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसदस्यता राशि जमा नहीं करने पर संयोजक की नियुक्ति

सदस्यता राशि जमा नहीं करने पर संयोजक की नियुक्ति

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संगठन की बीकापुर शाखा के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पदाधिकारियों की ओर से तीन वर्ष के सदस्यता शुल्क की अदायगी नहीं होने की वजह से की गई...

सदस्यता राशि जमा नहीं करने पर संयोजक की नियुक्ति
हिन्दुस्तान टीम,फैजाबादFri, 31 Jan 2020 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संगठन की बीकापुर शाखा के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पदाधिकारियों की ओर से तीन वर्ष के सदस्यता शुल्क की अदायगी नहीं होने की वजह से की गई है।

जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बीकापुर में संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति कर दी है। जिलामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि ब्लॉक कार्यसमिति का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद अभी तक ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह व ब्लॉक मंत्री रविन्द्र गौतम ने वर्ष 2017 से 2019 तक की सदस्यता राशि नहीं जमा की है। यह कार्य संगठन की नियमावली के विरुद्ध है, जबकि शिक्षकों की तरफ से लगातार सांगठनिक चुनाव कराए जाने की मांग की जा रही है। ऐसे में विकास खण्ड बीकापुर के लिए संगठन ने संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया। जिला संगठन मंत्री व प्राथमिक विद्यालय सरेसर की प्रधानाध्यापक प्रेमलता गुप्ता को संयोजक और हरि शरण सिंह, प्रियकांत पांडेय और द्वारिकाधीश उपाध्याय को सहसंयोजक बनाया है। साथ ही वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह व ब्लॉक मंत्री रविन्द्र गौतम को अपनी सदस्यता राशि व सदस्य शिक्षकों की सूची एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यसमिति को सौंपने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि नवनियुक्त संयोजक और सहसंयोजक को 15 मई तक का समय दिया गया है। जो शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ में आस्था रखते हैं, वह सदस्यता कराकर पूरी सूची जिला संगठन को सौंपेंगे। जिससे बीकापुर में सांगठनिक चुनाव कराए जा सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें