मेला तो सुहेलदेव का लगना चाहिए, सालार मसूद का नहीं, बहराइच में गरजे सीएम योगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीएम योगी ने बहराइच के लोगों को 1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। कार्यक्रम के दौरान योगी गरजते हुए बोले कि बहराइच में मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगेगा। विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर नहीं लगेगा।

मेला तो सुहेलदेव का लगना चाहिए, सालार मसूद का नहीं, बहराइच में गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच के लोगों को बड़ी सौगात दी। बहराइच पहुंचे सीएम योगी ने 1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाया। विदेशी आक्रांताओं के नाम पर आयोजन नहीं होगा। बहराइच में मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगना चाहिए। विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर नहीं। सालार मसूद का मेला बंद हो गया। इससे गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिल गई।

सालर मसूद आक्राता था उसके ऊपर मेला गुलामी का प्रतीक है। बहराइच में काजी की नहीं, महराजा सुहेलदेव की पूजा और सम्मान होना चाहिए। हम महापुरुषों का सम्मान करते हैं। डबल इंजन सरकार सम्मान दे रही है। राष्टनायकों का सम्मान होना चाहिए। वीरंगाना छलकारी देवी के नाम पर गोरखपुर में पुलिस बटालियन का गठन हुआ।

इस दौरान सीएम येागी ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने क्या किया। महाराज सुहेलदेव का स्मारक पहले क्यों नहीं बना? उन्हें तो वोट बैंक की चिंता थी कि कहीं तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए और मुस्लिम वोट बैंक के नाते वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते थे।

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है। ये कौन लोग थे जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे लेकिन पर प्रश्न नहीं खडा कर सकता, भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बन गया है और राम का दरबार भी सज गया है।

इससे पहले मोदी सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है, बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 11 वर्ष का यह कार्यकाल नए भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है। इस स्वर्णिम कालखंड के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।