युवा इकाई के अध्यक्ष बने विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता महामंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के अध्यक्ष विशाल गुप्ता और महामंत्री अमित गुप्ता बने। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। समारोह में जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।

युवा इकाई के अध्यक्ष बने विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता महामंत्री

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के अध्यक्ष विशाल गुप्ता व महामंत्री अमित गुप्ता बनाए गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवा इकाई के मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव तथा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे ने भरथना युवा इकाई के नव मनोनीत अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार एवं मंत्री शिवम कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के दौरान चेतन स्वरूप पोरवाल, सुमित गुप्ता, छैल बिहारी गुप्ता, नवनीत गुप्ता, बबलू गुप्ता, लोली पोरवाल, उमेश गुप्ता, सभासद सुशील पोरवाल, रोहित भंसाली, नरेंद्र यादव, टिंकू गुप्ता, विपिन पोरवाल, राम अवतार गुप्ता एवं धर्मेंद्र शाक्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।