इटावा में सौम्या, रितिका और इरम का राज्य स्तर के लिए चयन
Etawah-auraiya News - मेरा युवा भारत के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका विषय आपातकाल के 50 वर्ष था। प्रतियोगिता में सौम्या गुप्ता ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और इरम वारसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने किया।

मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट युवा कनेक्ट के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारत के लिए सीख रखा गया था । इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने विचार रखें। जिनमें से सौम्या गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। रितिका द्वितीय स्थान पर और इरम वारसी तृतीय स्थान पर रहीं। अब इन तीनों विजेताओं को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिलेगा। वहां यह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । यहां तिरुपति बालाजी महाविद्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सैफई सिद्धार्थ वर्मा ने किया।
विद्यालय के प्रबंधक शिवमोहन और उप प्रबंधक पूनम चौहान अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने विषय के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। सभी प्रतिभागियों को तीन तीन मिनट का समय दिया गया था। इसके लिए निर्णायक मंडल बनाया गया था। इसमें पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी, राष्ट्रीय कवि व शिक्षक डॉ राजीव राज, डायट प्रवक्ता डॉ गायत्री वर्मा, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा की प्रोफेसर निधि पांडे शामिल रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना जनता कॉलेज बकेवर के कार्यक्रम अधिकारी डा. मनोज तिरुपति, तिरुपति बालाजी कॉलेज के प्राचार्य डा. उदयवीर सिंह, मेरा युवा भारत के श्रवण कुमार बाथम मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



