Etawah Auraiya News: एक्सप्रेसवे के पास अचेत अवस्था में मिला युवक

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: भरथना थाना क्षेत्र में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के पास एक युवक अचेत अवस्था में मिला। यह घटना मंगलवार रात 9:30 बजे की है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को देखकर अधिकारियों को सूचना दी। यूपीडा की एंबुलेंस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Etawah Auraiya News: एक्सप्रेसवे के पास अचेत अवस्था में मिला युवक

Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के पास एक युवक अचेत अवस्था में मिलने से देर रात हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे भरथना-बिधूना मार्ग स्थित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर के पास एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को देखा तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsEtawah Auraiya News: एक्सप्रेसवे के पास अचेत अवस्था में मिला युवक