Etawah Auraiya News: निर्माणाधीन पानी टंकी पर सेल्फी लेने चढ़ रहे युवा एवं बच्चे

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर के ग्राम पिपराधी में युवा और बच्चे निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। किसान नेता मनोज यादव ने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है ताकि ऐसी दुर्घटनाएं टल सकें।

निर्माणाधीन पानी टंकी पर सेल्फी लेने चढ़ रहे युवा एवं बच्चे

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपराधी में निर्माणाधीन पानी टंकी पर युवा एवं बच्चे चढ़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सेल्फी लेने के चक्कर में टंकी की छत पर चढ़ रहे हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। सिसहाट के किसान नेता मनोज यादव ने जिला प्रशासन से शीघ्र निर्माणाधीन टंकी पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल निगम के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देश देना चाहिए कि वह ऊपर चढ़ने के लिए प्रतिदिन शाम को रास्ता बंद कर दें अन्यथा किसी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

टंकी निर्माणाधीन है ऐसे में उस पर किसी को चढ़ाने की अनुमति नहीं दिए जानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।