बाइक ओवरटेक को लेकर युवक का सिर फोड़ा
Etawah-auraiya News - इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में बाइक ओवरटेक को लेकर विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। 22 वर्षीय अखिलेश को आरोपी ने पत्थर से सिर पर मारा और लात-घूसों से पीटा। घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और उसका मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। ग्राम कल्याणपुर निवासी 22 वर्षीय अखिलेश पुत्र राम बिलास राजपूत बुधवार सुबह बाइक से शहर जा रहा था। फुफई गांव के पास पीछे से आए गांव के ही युवक ने लापरवाही से उसकी बाइक को ओवरटेक किया, जिससे हादसा होते-होते बच गया। विरोध करने पर आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाकर अखिलेश के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने लात-घूसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया।
घायल युवक ने इकदिल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


