इटावा में होली पर घर लौट रहे युवक को अराजकतत्वों ने पीटा
Etawah-auraiya News - भरथना क्षेत्र के कन्नौज हाईवे पर जवाहर रोड चौराहे पर एक युवक को अराजकतत्वों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ऋषि कुमार नोएडा से होली मनाने घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने दुकानों के देर रात खुलने पर रोक लगाने की मांग की है।

भरथना क्षेत्र के कन्नौज हाईवे स्थित जवाहर रोड चौराहे पर देर रात अराजकतत्वों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के हरनारायणपुर निवासी ऋषि कुमार नोएडा से होली मनाने घर लौट रहा था। रास्ते में वह जवाहर रोड चौराहे पर चाय की दुकान पर रुका था, तभी बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर उसे लेने पहुंचे परिजनों और साथियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने देर रात खुलने वाली दुकानों और अराजक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



