होली पर घर आ रहे युवक से बस में मारपीट

Mar 02, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - होली के अवसर पर घर लौट रहे सतेन्द्र यादव के साथ प्राइवेट बस के हेल्पर ने मारपीट की। सतेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना में उसे हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ। पीड़ित ने हेल्पर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होली पर घर आ रहे युवक से बस में मारपीट

होली पर घर लौट रहे एक युवक के साथ प्राइवेट बस के हेल्पर ने मारपीट कर दी। क्षेत्र के पड़ियापुरा निवासी सतेन्द्र यादव पुत्र हाकिम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है और 28 फरवरी की रात दिल्ली के कश्मीरी गेट से प्राइवेट बस में सवार होकर अपने गांव आ रहा था। बस जब भरथना थाना क्षेत्र के इटावा रोड स्थित हथनौली गांव के पास पहुंची, तभी उसने बस में मौजूद नामजद हेल्पर से अपना बैग निकालने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर हेल्पर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जोर से लात मार दी, जिससे वह गिर गया।

घटना में उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि परिचालक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।