इटावा में डाई पीने से युवक की मौत, परिजनों ने इलाज पर उठाए सवाल

Jan 05, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - अकालगंज में एक युवक, शिवम शंखवार, ने बालों में लगाने वाली डाई पी ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन कुछ इंजेक्शन लगने के बाद उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल के इलाज पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है।

इटावा में डाई पीने से युवक की मौत, परिजनों ने इलाज पर उठाए सवाल

अकालगंज के एक युवक की डाई पीने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने अस्पताल में दिए गए इलाज पर सवाल खड़े किए हैं। अकालगंज निवासी विनोद शंखवार ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा शिवम शंखवार रविवार शाम घर पहुंचा। घर आने के बाद उसने बिना किसी को बताए बालों में लगाने वाली डाई पी ली। कुछ ही देर में शिवम की हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह घबरा गए और आनन-फानन में शिवम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। इलाज के बाद शिवम की हालत में कुछ सुधार हुआ और वह बोलचाल भी करने लगा था। लेकिन सोमवार की शाम अस्पताल में उसे कुछ इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत और बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में शिवम की मौत हो गई। शिवम मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। युवक की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि युवक की हालत में सुधार हो रहा था, ऐसे में इंजेक्शन लगने के बाद अचानक मौत होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;