इटावा में यादव जी की लवस्टोरी फिल्म पर रोक निर्माता निर्देशक पर कार्रवाई की मांग
Etawah-auraiya News - सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने इटावा इकाई द्वारा 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म में जाति विशेष के प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा ने फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इटावा इकाई द्वारा विवादित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने तथा फिल्म के कलाकारों, निर्माता,निर्देशक पर कानूनी कार्यवाही हेतु जिला अध्यक्ष प्रो शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्राइवेट लिमटेड द्वारा यादव जी की लव स्टोरी में विशेष जाति पर प्रेम प्रशंग दिखाया गया है। किसी भी जाति विशेष को अंकित करना वं किसी अन्य धर्म को जोड़कर फिल्म बनाना अत्यंत निंदनीय है।
यह प्रदेश में शांत वातावरण को बिगाड़ने का भी प्रयास है। सिविल मीडिया प्लेटफार्म में जिस तरह यादव समाज की छवि को एक वर्ग विशेष के संदर्भ में जोड़कर प्रस्तुत किया गया उसने समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। इस फिल्म के कारण समाज में काफी आक्रोश है। यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण,सामाजिक समरसता वं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अग्रणी रहा है। ज्ञापन देने वालो में विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड रविन्द्र सिंह,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एड अनीता यादव,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनंद यादव,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,महासचिव मुनेश यादव,महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकिशोर शास्त्री,संरक्षक सेवानिवृत सीओ रामनाथ यादव,एड हुतेश यादव,भुवनेश यादव,एड राजू यादव,एड अभिनय यादव,पंडित सत्यप्रकाश आचार्य, डा संतोष यादव जिला सचिव सत्यवीर सिंह,शैलेन्द्र यादव,सूर्यप्रकाश,आनंद कुमार ,जिला सचिव सूर्यकुमार,मुकेश,सुनील,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


