Etawah Auraiya News: पेपर बैग बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: विश्व पेपर बैग दिवस के उपलक्ष्य में, श्री राधा गोविंद कान्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा कागज के बैग बनाने का कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पॉलिथीन के उपयोग से बचने की अपील की। प्रिंसिपल ने प्राकृति की रक्षा का महत्व बताया।

Etawah Auraiya News: पेपर बैग बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। विश्व पेपर बैग दिवस के मौके पर श्री राधा गोविंद कान्वेंट स्कूल में कागज के बैग बनाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम में सभी ग्रुप के बच्चों ने कागज से छोटे-बड़े सुंदर बैग और थैलियां बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने कहा कि यदि हम पहले की तरह फिर से कागज की थैली का उपयोग करने लगें तो पॉलिथीन की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लोगों से अपील की कि जब भी वे बाजार सामान खरीदने जाएं तो घर से कपड़े या कागज का थैला साथ लेकर जाएं और जहां तक संभव हो सिंगल यूज पॉलिथीन के उपयोग से बचें। प्रिंसिपल शुभ्रा चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। अब हमारा भी कर्तव्य है कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में सहयोग करें। हमें पेपर बैग के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा क्योंकि कागज आसानी से मिट्टी और जल में नष्ट हो जाता है। जबकि पॉलिथीन कई वर्षों तक भूमि में दबे रहने के बाद भी नष्ट नहीं होती, जिससे भूमि बंजर हो जाती है और जल प्रदूषण बढ़ता है। अतः हम सबको अपनी प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में नम्रता, परी शाक्य, आर्या, मयूर, आराध्या, अन्या, अमृता, महक आदि के प्रोजेक्ट विशेष रूप से सराहनीय रहे।

सामान्य प्रश्न

विश्व पेपर बैग दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पेपर बैग दिवस का आयोजन हर वर्ष कागज के बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।