Etawah Auraiya News: नगर में निकलीं दो ‘लेडी सिंघम’, सड़कों पर दिखी पुलिस की धमक

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah Auraiya News: बुधवार देर शाम, नवागत एसपी सिटी बबीता सिंह और सीओ आयुषी सिंह ने नगर में पहली बार पैदल गश्त की। उन्होंने बाजारों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। एसपी ने नगर की सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी ली।

Etawah Auraiya News: नगर में निकलीं दो ‘लेडी सिंघम’, सड़कों पर दिखी पुलिस की धमक

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। बुधवार देर शाम नवागत एसपी सिटी बबीता सिंह ने सीओ आयुषी सिंह के साथ पहली बार नगर में पैदल गश्त की। दोनों महिला अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ प्रमुख बाजारों और मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया।

गश्त का उद्देश्य

एसपी सिटी ने आमजन से संवाद कर नगर की व्यवस्थाओं और प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लुधपुरा तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के संबंध में जानकारी लेते हुए नगर की निगरानी व्यवस्था को भी परखा। बाजार क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और आमजन की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लेने के साथ उन्होंने सीओ और थानाध्यक्ष से नगर की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख बाजारों और सराफा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

समुदाय से संवाद

गश्त के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने एसपी सिटी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए सीओ आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी के कार्यों की जानकारी दी।

पुलिस की रणनीति

एसपी सिटी बबीता सिंह ने कहा कि पैदल गश्त का उद्देश्य नगर और क्षेत्र की स्थिति का आकलन करना है। पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह गश्त की जाती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।

इस दौरान सीओ आयुषी सिंह, थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज हेमंत कुमार सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सामान्य प्रशन

✦एसपी सिटी का नाम क्या है?−
एसपी सिटी का नाम बबीता सिंह है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: नगर में निकलीं दो ‘लेडी सिंघम’, सड़कों पर दिखी पुलिस की धमक